{"_id":"64c412e80b3420ce9309ddb4","slug":"after-bjp-and-rld-bsp-played-on-gujjar-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-3680-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा और रालोद के बाद बसपा ने खेला गुर्जर पर दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा और रालोद के बाद बसपा ने खेला गुर्जर पर दांव
विज्ञापन
-बसपा ने मांगेराम जाटव की जगह मीतली के विक्रम भाटी को बनाया जिलाध्यक्ष
-भाजपा, रालोद, भाकियू के गुर्जर समाज से पहले ही अध्यक्ष, राजनीति में बढ़ रही पकड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा और रालोद के बाद बसपा ने गुर्जर पर दांव खेला है। जिसने पिछड़ा वर्ग से जिलाध्यक्ष मांगेराम जाटव को हटाकर गुर्जर समाज के विक्रम भाटी को जिम्मेदारी सौंपी है। इस तरह यह माना जा रहा है कि बागपत की राजनीति में गुर्जर समाज की पकड़ मजबूत होती जा रही है।
यहां अभी तक गुर्जर समाज से भाजपा के सूरजपाल गुर्जर जिलाध्यक्ष है तो रालोद ने पिछले दिनों किसी जाट की जगह गुर्जर समाज से रामपाल धामा को जिलाध्यक्ष बनाया था। जबकि भाकियू ने पहले ही प्रताप गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाया हुआ है। इसके बाद भी बसपा ने अधिकतर पिछड़ा वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाया और जहां पहले मोहित आनंद के पास यह जिम्मेदारी थी, वहीं उनके बाद मांगेराम जाटव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। अब बसपा ने भी मीतली गांव के रहने वाले गुर्जर बिरादरी के विक्रम भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया है। वह काफी साल पहले ही जिलाध्यक्ष रह चुके है और अब उनको दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस तरह से अधिकतर पार्टियां गुर्जर बिरादरी पर दांव लगा रही है, उसका एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि यहां गुर्जर वोटर काफी है और वह पिछले कुछ चुनाव से भाजपा के साथ ज्यादा रहा है।