फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   afreeki dost ke saath pairwi karne pahuncha parvesh

अफ्रीकी दोस्त के साथ पैरवी को कचहरी पहुंचा प्रवेश

Thu, 27 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
afreeki dost ke saath pairwi karne pahuncha parvesh
कचहरी में साउथ अफ्रीका के युवक से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। भूरा फरारी केस का आरोपी प्रवेश मान पैरवी के लिए कचहरी पहुंचा तो उसके साथ  कांगो ( अफ्रीका) निवासी युवक कचहरी परिसर में घूमता रहा। संदेह होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसकी तलाशी भी ली। अफ्रीकी युवक के पास कोई आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली। 
विज्ञापन


प्रवेश मान ने उसे अपना दोस्त बताया। इससे जाहिर है गैंग के सदस्यों का दोस्ताना अफ्रीका तक भी है। नीरज बवाना का मामा और पूर्व विधायक रामवीर शौकीन भी फरारी के दिनों में विदेश में रहा था।
विज्ञापन

देहरादून पुलिस की कस्टडी से 15 दिसंबर 2014 को मुजफ्फरनगर के सरनावली निवासी गैंगेस्टर अमित उर्फ भूरा को दो एके-47 और एक कार्बाइन लूटकर छुड़ाया था। भूरा को छुड़ाने में दिल्ली का प्रवेश मान भी शामिल रहा था। मामले का ट्रायल अदालत में चल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रवेश मान निवासी खेड़ा और प्रमोद निवासी अलीपुर (दिल्ली) अपने अफ्रीकी दोस्त टीमोटी के साथ कचहरी पहुंचे। प्रवेश मान अपने अधिवक्ता के पास चला गया। कचहरी में विदेशी नागरिक को खड़ा देखकर आसपास भीड़ जमा होने लगी। पुलिस और खुफिया विभाग को भनक लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कचहरी पुलिस चौकी के इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने विदेशी युवक की चेकिंग की। उसके पास से कोई आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली। अफ्रीकी युवक टीमोटी से पुलिस जैसे ही जानकारी करने लगी लो उसने विरोध किया।  यही नहीं वहां पर उसके साथी पहुंचे। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।  पुलिस के मुताबिक टीमोटी के खिलाफ दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस केस में टीमोटी तिहाड़ जेल में बंद था। तीन दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। 


इस बीच प्रवेश मान ने पुलिस को बताया अफ्रीकी युवक उसका दोस्त है। गलती से वह पुरुष के बजाए महिला शौचालय में घुस गया था। चौकी इंचार्ज ने कहा प्रवेश के साथ अफ्रीकी युवक आया था। उसके पास ऑल इंडिया का वीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed