फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates kept on strike and raised slogans

अधिवक्ताओं ने हड़ताल रख की नारेबाजी

Tue, 28 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocates kept on strike and raised slogans
अधिवक्ताओं ने हड़ताल रख की नारेबाजी
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की मौत के आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने के विरोध में खेकड़ा के अधिवक्ता मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गिरफ्तारी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषण की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि 22 जून को बार के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की बागपत के प्राइवेट अस्पताल में बेहोशी के इंजेक्शन की अधिक डोज दिए जाने से मौत हो गई थी। तभी मृतक के परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में चिकित्सक पर नरेंद्र त्यागी की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। फिर भी पुलिस ने न तो अभी तक आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। और न ही उसे गिरफ्तार किया है। जबकि तहसील के अधिवक्ता तभी से चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वे सीओ बागपत को ज्ञापन भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस आरोपी चिकित्सक को बचाने के प्रयास में जुटे हैं। जब तक आरोपी चिकित्सक को मुकदमा दर्ज कर जेल नहीं भेजा जाएगा। तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान बार अध्यक्ष रामेश्वर दयाल पंवार, महासचिव नवीन त्यागी, सरदार सिंह यादव, विशाल धामा, लोकेंद्र ढाका, भूपेंद्र धामा, विनोद बंसल, राजेश कुमार, राकेश कौशिक, राजीव धामा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed