फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates have protest at SP office in Baghpat after not arrested of attackers

UP: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के अधिवक्ता, SP कार्यालय पर धरने पर बैठे, दी ये बड़ी चेतावनी

Fri, 27 Oct 2023 02:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 02:09 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर धरना दिया और यह बड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Advocates have protest at SP office in Baghpat after not arrested of attackers
बागपत में वकीलों ने एसपी कार्यालय पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत और बागपत में वकीलों पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने एसपी से शिकायत कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर ने बताया कि बागपत शहर में अधिवक्ता आजाद धाम के भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। जिसमें बागपत कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन, अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया। फरार हमलावर अधिवक्ता के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

इसके अलावा बड़ौत में भी एक अधिवक्ता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें कई आरोपी अभी फरार हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही और अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed