फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates campaigned in the office premises

अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में किया चुनाव का प्रचार

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocates campaigned in the office premises
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव
विज्ञापन

32 अधिवक्ता मैदान में, छह अगस्त को होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए चार अगस्त नाम वापसी के लिए निर्धारित की गई थी। मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया। मंगलवार को प्रत्याशियों ने प्रचार कर वोट मांगें। छह अगस्त को जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कराया जाएगा।

एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि चुनाव में 32 आवेदकों ने नामांकन पत्र जमा किए गए है। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए थे। नामांकन पत्र वापसी के लिए चार अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। किसी भी आवेदक ने नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया। छह अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चुनाव कराया जाएगा। चुनाव के उपरांत छह अगस्त को ही मतगणनना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान से पूर्व चौधरी चरण सिंह सभागार में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। छह अगस्त को मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। मतदान एवं मतगणनना में अधिवक्ता नरेश कुमार मलिक, प्रदर्शन कुमार भारद्वाज, बीरसिंह श्योराण, अजय शंकर शर्मा तथा बार क्लर्क सतेंद्र व जसबीर, दीपक (माली) व गुलजार (टंकक) एल्डर्स कमेटी का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed