फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adverse entry to Assistant Labor Commissioner, salary of two officers stopped

Baghpat News: सहायक श्रमायुक्त को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो अफसरों का वेतन रोका

Tue, 12 Sep 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Assistant Labor Commissioner, salary of two officers stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। विकास भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सहायक श्रमायुक्त को विशिष्ट प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। इसके अलावा बैठक से अनुपस्थित परियोजना अधिकारी नेडा और मतस्य निरीक्षक का वेतन रोका।

समीक्षा बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएम डेश बोर्ड पर खराब स्थिति वाले विभागों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों की स्थिति सुधारें और सितंबर माह में अच्छे अंक हासिल करें। श्रम विभाग की कन्या विवाह एवं सहायता योजना के 191 आवेदनों में से सिर्फ 15 का निस्तारण होने पर डीएम ने सहायक श्रमायुक्त को विशिष्ट प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। इसके अलावा आयुष्मान भव योजना पर चर्चा की गई। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और सभी बीडीओ का पेंशन का सत्यापन 14 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, डीडीओ हरेंद्र सिंह, सीएमओ डा. महावीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed