फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aditya in Inter, Shubh Jain District Topper in High School

इंटर में आदित्य, हाईस्कूल में शुभ जैन जिला टॉपर

Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aditya in Inter, Shubh Jain District Topper in High School
परीक्षाफल के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
बड़ौत (बागपत)। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइसीएसई) ने शनिवार को आइसीएसई (10वीं) और आइएससी (12वीं) के नतीजे घोषित कर दिए। इंटरमीडिएट में किस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बड़ौत के छात्र आदित्य ने साइंस वर्ग में 99.5 प्रतिशत अंकों और 10वीं में शुभ जैन ने साइंस वर्ग 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर दोनों परीक्षाओं का परिणाम अपलोड कर दिया गया। कोविड-19 के चलते परीक्षाएं निरस्त होने के बाद बोर्ड ने परीक्षा के मूल्यांकन की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए परिणाम जारी किया है। कक्षा 10वीं में छात्र अनुभव मलिक ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा नाजिया अमीन 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 12वीं में दूसरे स्थान पर अविरल वत्स 99.25 प्रतिशत तथा तीसरे स्थान पर निशांत दांगी ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। विद्यालय में अभिभावकों के साथ पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने गुुरुजनों से आशीर्वाद लिया। शानदार परिणाम देने पर प्रधानाचार्य सिस्टर नर्सी ने फोन कर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

गुरुजनों व परिजन को दिया सफलता का श्रेय
जनपद टॉपर छात्र आदित्य व शुभ जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों की मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। दोनों होनहारों का सपना सिविल सेवा में जाकर समाज को नई दिशा देना है। प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में 12वीं 60 बच्चे थे। इनमें से 17 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 10वीं में 99 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 36 बच्चे ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने मारी बाजी
इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों ने अपना दबदबा कायम करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किए। छात्रों ने दोनों परीक्षाओं में अपनी मेहनत के बूते टॉपर का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed