फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ADG and IG arrived in the resolution day, heard the problems

समाधान दिवस में पहुंचे एडीजी और आईजी, सुनीं समस्याएं

Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
ADG and IG arrived in the resolution day, heard the problems
बिनौली थाने पर समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते एडीजी व आईजी। - फोटो : BARAUT
- एडीजी ने लंबित पड़ी विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- समाधान दिवस में राजस्व विभाग के कर्मचारी न मिलने पर नाराज हुए आईजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली (बागपत)। थाना परिसर बिनौली में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल और आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनीं और लंबित पड़ी समस्याओं के जल्द ही समाधान कराने के निर्देश दिए। उधर, कोतवाली बड़ौत में भी कोतवाल ने जनसमस्याएं सुनी। दोनों जगह कुल 13 शिकायतें आई, जिनमें से मौके पर मात्र दो का ही निस्तारण हो सका।
समाधान दिवस में पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने भूमि विवाद रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लंबित पड़ी विवेचनाओं को जल्द ही पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने रंछाड, धनौरा सिल्वरनगर, अंगदपुर जौहड़ी, दोझा, चंदायन, सिरसली, दरकावदा गांव की नाली, चकरोड व भूमि विवाद संबंधित समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की एक-एक कर समस्या सुनीं। उन्हें पता चला कि समाधान दिवस में राजस्व विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुचा तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान जौहड़ी निवासी संतोष पत्नी सोहनपाल, पिंकी पत्नी कालू ने कुछ लोगों द्वारा प्लाट बेच दिए जाने और उन पर ही मुकदमा दर्ज कर उसके पुत्र सागर को मुकदमे में झूठा फंसा देने की बात रखी। इस पर आईजी ने इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी पूछी तो वह इस मामले में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर आईजी ने नाराजगी जताते हुए इंस्पेक्टर को मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र करवाई करने के कड़े निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद व नाली चकरोड संबंधित आठ प्रार्थना पत्र आए, जिनके शीघ्र ही समाधान कराने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण किया
फोटो नंबर 11केएआर 2
खेकड़ा/छपरौली। कोतवाली पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां राजस्व, पुलिस विभाग से संबंधित छह शिकायतें पहुंचीं। इनमें से चार शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप दी हैं। इस मौके पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, छपरौली में दस में से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। थाना दिवस में राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंची। जिस कारण जमीन संबंधी मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed