फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action will be taken if dirt is found in urban and rural areas

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी मिलने पर होगी कार्रवाई

Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if dirt is found in urban and rural areas
बागपत। नोडल अधिकारी ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम देवराज ने सोमवार को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों को डेंगू, बुखार की स्थिति अपडेट करने और सीएचसी व पीएचसी पर प्रतिदिन साफ सफाई कर एंटी लार्वा छिड़काव करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार से चिकित्सकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने सात सितंबर से 16 सितंबर तक अभियान चलाकर हाउस टू हाउस सर्वे व डेंगू के प्रति उपचार देने के लिए चिकित्सकों को अलर्ट करने के निर्देश दिए। डेंगू का केस मिलने पर आसपास के 50 घरों में लगातार तीन दिन तक निरीक्षण करने और टीम बनाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव व सेनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने गोल्डन कार्ड के के बारे में जानकारी ली।ं सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जिजे में 45023 परिवार चयनित हैं जिसमें से 91188 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ,सीएमएस डॉक्टर बीएल कुशवाहा जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, बीएसए राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed