फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action taken against two including husband of alum chairman for scuffling with witness

Baghpat News: गवाह से हाथापाई पर एलम चेयरमैन के पति समेत दो पर कार्रवाई

Sat, 29 Nov 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Action taken against two including husband of alum chairman for scuffling with witness
सत्यवीर हत्याकांड :
विज्ञापन

- बड़ौत के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवीर हत्याकांड का मामला, 17 नवंबर को कचहरी में गवाह के साथ की थी हाथापाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के प्राॅपर्टी डीलर सत्यवीर सिंह हत्याकांड में गवाह आशा तोमर के साथ हाथापाई करने पर सत्यवीर के बेटे देवांक और एलम के पूर्व चेयरमैन अश्वनी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।

बड़ौत की चौधरान पट्टी निवासी सोहनवीर सिंह ने बताया कि उनके भाई प्रॉपर्टी डीलर सत्यवीर सिंह की 25 दिसंबर 2014 को मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उनके बहनोई संजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सत्यवीर की हत्या करोड़ों रुपये की संपत्ति के लिए उनकी पत्नी अंजू ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने एलम चेयरमैन रीना पंवार के पति पूर्व चेयरमैन अश्वनी पंवार समेत चार के खिलाफ कार्रवाई की। हत्याकांड में सोहनवीर की पत्नी आशा तोमर गवाह है। 17 नवंबर को पैरवी के लिए आशा तोमर के साथ पुलिस सुरक्षा में कचहरी परिसर में आए तो वहां पर हत्यारोपी अंजू से मिलने आए एलम के पूर्व चेयरमैन अश्वनी और अंजू के बेटे देवांक ने गाली-गलौज कर हाथापाई की। इसके विवेचक सत्यम जंघाला ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed