फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Achievement: 12% increase in female birth rate

उपलब्धि: कन्या जन्म में हुई 12 फीसदी वृद्धि

Fri, 28 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Achievement: 12% increase in female birth rate
- स्तनपान कराने में भी बागपत का प्रदेश में प्रथम स्थान
विज्ञापन

- डीएम के निर्देश: लिंग परीक्षण कराने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला स्वास्थ्य समिति व पोषण समिति की बैठक में लिंग परीक्षण कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बालिकाओं की जन्म में 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। जन्म के एक घंटे में स्तनपान कराने में जिले का प्रदेश में प्रथम स्थान है।
जिले में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य 14 हजार 559 के सापेक्ष 11 हजार 251 महिलाओं का टीकाकरण हो पाया है। वहीं शून्य से एक वर्ष के बच्चों टीकाकरण करने का 12 हजार 666 लक्ष्य के सापेक्ष नौ हजार 877 का टीकाकरण पूर्ण किया गया। डीएम ने योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। पीसीपीएनडीटी एक्ट की समीक्षा करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर धरपकड़ अभियान चलाने, लिंग परीक्षण करने व कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा लिंग परीक्षण की जांच की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये तक का ईनाम दिया जाने की बात कही। जिले में लड़कियों के जन्म में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। डीएम ने राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत चश्मा वितरण में खराब स्थिति होने पर तत्काल सुधार करने तथा मातृ वंदना योजना पोषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए कुपोषित व अतिकुपोषित पीड़ित बच्चों में सुधार कर माता-पिता के राशन कार्ड बनाकर प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण का वितरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने पिलाना की सीडीपीओ शीतल वर्मा, बागपत शहर की रीता शर्मा व खेकड़ा की अलका रानी जुलाई माह में सुंदरीकरण कम होने पर स्पष्टीकरण मांगा। प्रभारी सीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय एवं सभी सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed