फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of raping woman

दरोगा पर महिला की अस्मत लूटने का आरोप

Thu, 05 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping woman
पत्रकार वार्ता करते सीओ कर्मवीर। - फोटो : amar ujala
बागपत में एक महिला ने आरोप लगाया भाइयों के खिलाफ एक महिला की ओर से दर्ज कराए  रेप के केस की विवेचना के संबंध में एक दरोगा ने उसे बहाने से बागपत बुलाया। आरोपी दरोगा ने कमरे में ले जाकर रेप किया। बाद में केस में एफआर लगाने से मना कर दिया। धमकी दी यदि किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में शिकायत की।  उधर, पुलिस का दावा है  महिला ने दरोगा पर जो आरोप लगाया है वह गलत है। एक युवक ने दरोगा को दोपहर में ही फोन पर रेप के केस में फंसाने की धमकी दे दी थी। 
विज्ञापन

 

शामली जनपद निवासी महिला ने बताया उसका निकाह कैराना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ 30 नवंबर 2014 को हुआ था। उसका पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। फिलहाल उसकी तैनाती मेरठ में है। निकाह के अगले दिन ही उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसका पति उस पर केस में समझौता करने का दबाव बना रहा है, लेकिन वह केस में समझौता करने को तैयार नहीं हुई। 

विज्ञापन


आरोपी पति ने उस पर दबाव बनाने के लिए मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र की एक महिला से साजिश के तहत उसके दो सगे भाई और एक चचेरे भाई के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 21 अप्रैल 2016 को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस केस की विवेचना सीओ बागपत कर रहे हैं। इस संबंध में  एक दरोगा उनसे बातचीत करते थे। केस के संबंध में दरोगा ने उसे मंगलवार सुबह फोन करके बागपत बुलाया। वह अपने चाचा के साथ बागपत पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

आरोप है कि दारोगा उन्हें अपने कमरे में ले गया। इस दौरान फोन करने के बहाने उसके चाचा को बाहर भेज दिया। आरोपी दरोगा ने केस में एफआर लगाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी दरोगा ने कहा महिला के बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी। वह केस खत्म नहीं कर सकते है। आपत्ति जताई तो दरोगा ने धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इससे वह काफी भयभीत है।

 

पीड़ित अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। मुलाकात न होने पर पीड़ित के परिजनों ने एसपी को फोन से घटना की शिकायत की। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा दरोगा पर लगाया आरोप गलत है। महिला के किसी परिचित ने मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे ही दरोगा को फोन पर धमकी दी थी कि उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। फोनकर्ता ने कहा था उसके संबंध मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेताओं से है। उसने यहां तक कहा था कि इस संबंध में वह 50-60 लोगों को अपने साथ लेकर एसपी दफ्तर पर पहुंच जाएगा। महिला व उसके परिचितों का इरादा पुलिस पर दबाव बनाकर केस खत्म कराने का है। 

 

रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर किया था निकाह 
बागपत। पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने पति को निकाह से पहले ही लव मैरिज करने के लिए बाध्य कर किया था। उसने धमकी दी थी कि उसने उससे कोर्ट मैरिज नहीं की तो उसको रेप के केस में फंसा दिया जाएगा। बाद में युवक ने उससे निकाह कर लिया था। जबकि महिला ने बताया  वर्ष 2012 में शामली में एक कोचिंग सेंटर पर यूपी पुलिस टेस्ट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यहीं युवक से प्रेम प्रसंग चल गया था। बाद में परिजनों की सहमति से उनका निकाह हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed