{"_id":"65d1276d5bd224a971044104","slug":"accused-of-opening-the-seal-of-paper-late-candidates-created-ruckus-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-110054-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेपर की सील देरी से खोलने का आरोप, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेपर की सील देरी से खोलने का आरोप, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बागपत/बालैनी। पुलिस भर्ती परीक्षा में कई जगहों पर हंगामा हो गया। बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में एक कक्ष में प्रश्न पत्र की सील 45 मिनट देरी से खोलने देने और पेपर नियमित समय पर वापस लेने का आरोप लगा अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। किसी तरह अधिकारियों ने उन्हें समझाबुझााकर शांत कराया। वहीं बागपत के स्याद्वाद कालेज के केंद्र पर एक छात्रा ने प्रश्नपत्र फाड़ दिया, जिससे वहां भी हंगामा हो गया।
श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी में सुबह की पाली में हुई परीक्षा में कक्ष संख्या 12 में पेपर ठीक दस बजे आ गया था। उस कक्ष में मौजूद अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि समय पर पेपर आने के बाद भी 45 मिनट बाद पेपर की सील खोलने दी गई। जिसके बाद पेपर वापस भी ठीक 12 बजे ले लिया गया। अभ्यर्थियों को केवल सवा घंटा ही पेपर करने के लिए मिला। पेपर खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने कालेज के गेट पर हंगामा किया। सूचना पर भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष मनोज प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज राणा और युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन कुमार पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पेपर की देरी से सील खोलने की जांच कराने की मांग की। कहा कि कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाए, जिससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहां पहुंचे एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, सीओ हरीश सिंह भदौरिया ने अभ्यर्थियों को जांच कराने का आश्वासन दिया।
वहीं बागपत में स्याद्वाद कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दूसरी पाली में परीक्षा दे रही खामपुर लुहारी की एक छात्रा ने प्रश्न पत्र फाड़ दिया, जिससे वहां हंगामा हो गया। अधिकारी वहां पहुंचे तो बताया गया कि छात्रा की हालत बिगड़ गई है और इस बीच ही उसने प्रश्नपत्र फाड़ दिया। छात्रा को वहां एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल में भेजा गया।