{"_id":"6201544d0bd05260352d59d1","slug":"accused-of-murder-by-hanging-for-dowry-baghpat-news-mrt5760731154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने शव मायके वालों को सौंप दिया है।
ग्राम औली माजरा जिला मुजफ्फरनगर निवासी सुभाष ने बताया कि तीन साल पूर्व उसकी बेटी अरुणा की शादी किरठल गांव में सचिन पुत्र राजेंद्र से हुई थी। सचिन आर्मी में लेह लद्दाख में तैनात है। उसके दो साल की बेटी है। मृतका के पिता सुभाष ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पचास लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन अरुणा को परेशान करते थे। रविवार को दहेज को लेकर उनकी बेटी से ससुराल पक्ष के लोगों ने झगड़ा किया तथा फांसी लगाकर हत्या कर दी। उन्हें उसकी मौत की जानकारी पुलिस व पड़ोसियों ने दी। उन्होंने महिला के पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता सुभाष ने पति समेत पाच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी पूछताछ के बाद छोड़ा
बालैनी। क्षेत्र के गांव मुकारी में एक युवक ने तीन दिन पहले किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग गया था। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि किशोरी के 164 के बयान नहीं हो पाए हैं। किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद