फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of indecency with advocate, ADG gives instructions for investigation

एसआई पर अधिवक्ता के साथ अभद्रता का आरोप, एडीजी ने जांच के दिए निर्देश

Fri, 24 Jul 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of indecency with advocate, ADG gives instructions for investigation
बागपत। जिला बार एसोएशिन के प्रतिनिधितमंडल ने एसपी को दिए ज्ञापन में चांदीनगर थाने में तैनात एसआई व पुलिस कर्मियों पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह मामला एडीजी राजीव सब्बरवाल के सामने भी पहुंचा तो उन्होंने ने एसपी को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर और महासचिव आजाद धामा ने बताया कि अधिवक्ता लईक अहमद पुत्र मौसम अली अपने चाचा इरशाद व चाची कलसुम के साथ मुरादनगर की ओर से अपने घर गौना आ रहा था। बंथला-पिलाना मार्ग पर ढिकौली कट के पास चांदीनगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी के दस्तावेज लेकर थाने आने को कहा। आरोप है कि थाना पहुंचे तो शराब के नशे में धुत एसआई व पुलिस कर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट कर पांच हजार रुपये की मांग की। एसआई ने लईक अहमद पर पिस्टल तान दी। पुलिस ने उन्हें पांच हजार रुपये लेकर छोड़ा। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने जांच का भरोसा दिया। मामला एडीजी राजीव सब्बरवाल के सामने भी पहुंचा। एडीजी ने एसपी को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed