फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accidents claimed two lives lost

हादसों ने छिन ली दो की जिंदगी

Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accidents claimed two lives lost
सड़क हादसे में भाई की मौत पर विलाप करती पूनम। - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के पास बड़ौत से मेरठ जा रही महेंद्रा पिक गाड़ी ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि, एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को बरनावा बस स्टैंड के पास पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक मांगे (30 वर्ष) पुत्र हरपाल मिलाना गांव का रहने वाला था। वह सोमवार की दोपहर बाइक से अपनी बहन पूनम को सामान दिलाने के लिए बिनौली आ रहा था। एक मार्च को पूनम की शादी होने वाली है। जैसे ही मांगे डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मांगे और पूनम व दूसरी बाइक पर सवार मनव्वर पुत्र अख्लाम व सलीम पुत्र तोहिब निवासी खिवाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान जैसे ही मांगे सड़क से उठने लगा, तभी बड़ौत से मेरठ जा रही एक महेंद्रा पिक गाड़ी के चालक ने मांगे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को बरनावा बस स्टैंड पर पकड़ लिया, जबकि गाड़ी चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। मांगे की मौत से परिजनों मेें कोहराम मच गया। इस संबंध मेें मृतक के पिता हरपाल ने बिनौली थाने पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत 
बड़ौत। बड़ौत-शामली मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक मिनी बस की चपेट में आकर बासौली निवासी ग्रामीण नरेशपाल की मौत हो गई। इस घटना के बाद से चालक बस लेकर फरार हो गया। ग्रामीण की मौत से घर में कोहराम मच गया। नरेश पाल पुत्र प्रकाश बासौली गांव का निवासी था। वह सोमवार की दोपहर किसी काम से बासौली से बाइक पर सवार होकर बड़ौत आ रहा था। बड़ौत की तरफ से तेज गति से शामली जा रही एक मिनी बस ने नरेशपाल को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने नरेश पाल को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया, लेकिन वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने नरेश पाल को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed