फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   aatankwad ke khilaf ekjut ho samaj

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो समाज

Mon, 22 May 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
aatankwad ke khilaf ekjut ho samaj
आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की शपथ लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बागपत/खेकड़ा। जिलेभर में रविवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। विचार गोष्ठियों का आयोजन हुआ। अफसरों ने अधीनस्थों को शपथ दिलाई। आतंकवाद को देश की सबसे गंभीर समस्या बताया। हर किसी को इस ज्वलंत समस्या से लड़ने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


रविवार को जिले के विभिन्न विभागों में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस पीके मिश्रा ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद समाज के लिए खतरा है। सभी का दायित्व है कि आगे आकर इसके खात्मे में सहयोग करें। मनोज मलिक, योगेंद्र सिंह, जयप्रकाश रूहेला, जसविंद्र, छविराम सिंह, रोहित, रमन, ओमवीर, शिवकांत मौजूद रहे। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने गोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन


आतंकवाद से भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व इस समस्या से जूझ रहा है। आनंद कुमार शर्मा ने कहा शिक्षा की कमी, विकास का अभाव, बेरोजगारी और धार्मिक कट्टरता के कारण आतंकवाद पनपता है। शिक्षा के कारण आतंकवाद का अंत किया जा सकता है। राजकुमार शर्मा, अशोक बंधु, डॉ. राधेश्याम सिंह, रविदत्त शर्मा, अजय कौशिक, संदीप कुमार जैन, अनुपमा, रश्मि, ऋतु अग्रवाल मौजूद रहे। इसके अलावा एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों को आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलाई गई। एएसपी अजीजुल हक ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में इस तरह की गतिविधियां नजर आती है तो तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें। आतंकवादी किसी जाति धर्म को नहीं देखते, उनका मकसद केवल आतंक मचाना है। पुलिस लाइन में सीओ श्वेताभ पांडेय ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। उनके साथ सीओ सीमा यादव भी मौजूद रही। उधर, खेकड़ा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर रविवार को खेकड़ा थाने में थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ट ने पुलिस कर्मियों को आतंकवाद के खात्मे की शपथ दिलाई।  इसमें  सभी उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed