फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A youth murdered by knife in Chhaprauli of Baghpat district

UP: बागपत में खौफनाक वारदात, सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे की गला रेतकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
सार

बागपत में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A youth murdered by knife in Chhaprauli of Baghpat district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के कस्बा छपरौली में डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) के सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे प्रशांत खोखर उर्फ छोटू (23)  की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। महिलाएं थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गई। मामला बढ़ता देख एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुला लिया गया। पुराने विवाद को हत्या के पीछे वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रशांत छपरौली निवासी देशपाल का पुत्र था। वह गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर खड़ा था, तभी किसी ने उसे एक बच्चे को भेजकर बुलाया। बाद में प्रशांत पुलिस को छपरौली-तुगाना मार्ग पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत के गले पर एक के बाद एक कई प्रहार किए गए थे। कंधे के पास भी चाकू से प्रहार किया गया था।
विज्ञापन


थाने पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। एसपी नीरज जौदान, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ युवराज सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर ढाई घंटे तक चला हंगामा 
प्रशांत की हत्या को लेकर भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर

सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे प्रशांत की हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस उसे वहां से तुरंत लेकर बागपत अस्पताल पहुंच गई। इस बात पर ही परिजन व अन्य लोग भड़क गए कि पुलिस ने बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उनको शव देखने भी नहीं दिया। पुलिस के इस तरह शव भेजने के कारण ही ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा और लोगों ने थाने को घेरकर रखा। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया सही नहीं है, जिसकी अधिकारियों से भी शिकायत की गई।

कई थानों की पुलिस को बुलाया गया
हंगामा को देखते हुए मौके पर बड़ौत, रमाला, दोघट थाने का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जो लोगों को समझाने में जुटा हुआ था। मगर परिजन शव को वापस लाने की जिद पर अड़े हुए थे। इस दौरान महिलाओं ने छपरौली थाना पुलिस कई संगीन आरोप भी लगाए।

ढिकौली में जिम चलाता था प्रशांत
लोगों के अनुसार मृतक युवक प्रशांत ढिकौली गांव में जिम चलता था, मृतक युवक को गले में चेन पहनने का शौक था।

शव से दस मीटर दूर पड़ी थी बाइक
जिस जगह प्रशांत का शव पड़ा हुआ था, उससे दस मीटर दूर उसकी सफेद कलर की बाइक, चप्पल और चाकू पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम सुराग जुटाने में लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed