{"_id":"65195e1b55b3b329d503c9b6","slug":"a-young-man-was-shot-after-entering-the-house-injured-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-5776-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में शनिवार रात तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
पट्टी चौधरान निवासी जुबेर पुत्र हनीफ की पिछले कई सालों से पड़ोसियों से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। शनिवार रात जुबेर घर पर अकेला था, परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। रात तकरीबन साढ़े बारह बजे तीन बाइक सवार युवक आए और जुबैर के घर में घुस गए। उन्होंने जुबैर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली जुबैर के बाजू में लग गई। उधर, गोली की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में घायल ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
वर्जन-- -- -
घायल युवक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसकी जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।

वर्जन