फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A woman looted a gold chain and ring

महिला से सोने की चेन व अंगूठी लूटी

Sat, 13 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
A woman looted a gold chain and ring
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा में शादी समारोह में शामिल होने आई दिल्ली उत्तम नगर निवासी एक महिला से दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी संतोष पत्नी रणवीर शनिवार की दोपहर अपने परिजनों संग खेकड़ा कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला औरंगाबाद में वह अपने मायके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे वह बाजार आई थी। लौटते वक्त बाइक सवार दो युवकों ने उसे कुछ सूंघा कर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो उसके गले से सोने की चेन व एक अंगूठी लूट गायब थी। उसने कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed