दर्दनाक: दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाकर किया हंगामा
Accident in Baghpat : बागपत में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दाहा व भड़ल गांव के बीच दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिंडत हो गई। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों व पुलिस ने उन्हें बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर महिला की मौत हो गई।
वहीं, इसको लेकर मृतक महिला के परिजनों ने चिकित्सकाें पर समय पर उपचार न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान उनकी चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। उधर, महिला की मौत से परिजन गमगीन है।
दिल्ली के विकासपुरी निवासी भारती (23) बृहस्पतिवार की देर रात अपने पति पुनित शर्मा व पुनीत के दोस्त संजय चौहान के साथ कार में सवार होकर शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर में एक लड़के की बरात में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही उनकी कार बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दाहा-भड़ल गांव के बीच पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही कार से उनकी जोरदार भिंड़त हो गई। जिसमें भारती, पुनीत व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।
यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर
दुघर्टना की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन दुघर्टना क्षेत्र दोघट थाना क्षेत्र की निकाली। इस मामले में दोघट थानाध्यक्ष से बातचीत की तो बताया कि दुघर्टना में मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। - बिरजा लाल इंस्पेक्टर क्राइम बड़ौत कोतवाली
यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम