फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A villager dies after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
A villager dies after being hit by a train
खेकड़ा। गांव फखरपुर रेलवे हाल्ट पर व्यक्ति की स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गांव फखरपुर निवासी 40 वर्षीय यशपाल पुत्र जगदीश कुमार अविवाहित था। रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे टहलता हुआ रेलवे हाल्ट पर पहुंचा। इसी दौरान सहारनपुर से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन वहां पहुंची। इसी दौरान यशपाल स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता लगने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय यशपाल का शव गांव में पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed