{"_id":"69c5951a212a21d02a0132d9","slug":"a-soldier-from-budhpur-died-of-illness-in-saharanpura-soldier-from-budhpur-died-of-illness-in-saharanpur-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148986-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बूढ़पुर के सिपाही की सहारनपुर में बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बूढ़पुर के सिपाही की सहारनपुर में बीमारी से मौत
विज्ञापन
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बूढ़पुर गांव के यूपी पुलिस के सिपाही अनुज (36) की बृहस्पतिवार को बीमारी से मौत हो गई। अनुज सहारनपुर में तैनात थे और बीमारी के कारण एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अनुज की पत्नी निधि भी यूपी पुलिस में सहारनपुर में ही तैनात हैं। बताया कि अनुज 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। अनुज के पिता ऋषिपाल गांव में रहकर खेती करते हैं। अनुज के दो छोटे भाई अंकित और छोटू हैं, जो गांव में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। अनुज की पत्नी के अलावा पांच साल का बेटा है। अनुज की मौत होने के बाद शव गांव में लाया गया और यहां अंतिम संस्कार किया।