फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A reward of 25 thousand surrenders

25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

Sun, 21 Feb 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand surrenders
रविवार को कोतवाली पहुंच कर बताया कि दो साल से अपराध से हूं दूर, सरेंडर करना चाहता हूं
विज्ञापन

छह माह से दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र स्थित प्राइवेट बैंक में इंश्योरेंस सेक्टर में काम कर रहा था
बड़ौत (बागपत)। गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजारी इनामी बदमाश सोनू पुत्र प्रताप ने रविवार को कोतवाली पहुंच कर सरेंडर कर दिया। इंस्पेक्टर को बताया कि दो साल से अपराध से दूर हूं, सरेंडर करना चाहता हूं। इस पर पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह छह माह से दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र स्थित प्राइवेट बैंक में इंश्योरेंस सेक्टर में काम कर रहा था।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि बड़ौत नगर की पट्टी चौधरान निवासी सोनू पुत्र प्रताप गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजारी इनाम घोषित था। जानलेवा हमला करने आदि के तीन मुकदमे भी दर्ज हैं। वह छह माह से दिल्ली की सीमापुरी स्थित बैंक में इंश्योरेंस सेक्टर में कर रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बैंक से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा, घर से किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर ने दावा किया कि रविवार की तड़के पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू पुत्र प्रताप को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है।
स्नातक है सोनू, कमा रहा था 18 हजार रुपये प्रतिमाह
इंस्पेक्टर के मुताबिक सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसने बीए तक पढ़ाई की है। छह माह से वह बैंक में काम कर रहा था। 18 हजार रुपये प्रतिमाह उसे वेतन मिल रहा था। अपराध की दुनिया से दूर जाना चाहता है। दो साल से कोई अपराध भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed