फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A procession of initiate Sambhav Jain was taken out.

Baghpat News: दीक्षार्थी संभव जैन की शोभा यात्रा निकाली गई

Fri, 20 Jan 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 20 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
A procession of initiate Sambhav Jain was taken out.
दीक्षार्थी संभव जैन को तिलक लगाते जैन समाज के लोग
बड़ौत। दीक्षार्थी संभव जैन की दीक्षा महोत्सव के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जैन स्थानक मंडी से दीक्षार्थी संभव जैन की शोभा यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर सुल्तानगंज में स्थित ज्योति परिवार के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

दीक्षार्थी का भव्य अभिनंदन एवं तिलक का कार्यक्रम किया गया। इसके उपरांत जैन स्थानक मंडी से दीक्षार्थी संभव जैन की शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा भगवान महावीर मार्ग, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना मार्ग, बड़ौली मार्ग आदि मुख्य मार्गों से गुजरी। स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, भाई महेश जैन, उनके पुत्र मनोज जैन, पंकज जैन आदि ने अपने संपूर्ण परिवार की ओर से दीक्षार्थी शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, घसीटू मल जैन, अनुराग जैन, राकेश जैन, संजय जैन, मनोज जैन, डॉ अमित राय जैन, मोनिका जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दीक्षा का कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी बन रहा:धन्ना मुनि
बड़ौत। जैन स्थानक मंडी में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए तपस्वी धन्ना मुनि महाराज ने कहा कि जैन दीक्षा के आयोजन परंपरागत स्तर पर किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षा कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैन समाज के अग्रणी महानुभाव दीक्षा महोत्सव कार्यक्रमों का निर्धारण करते हैं। जैन मुनि अपने सानिध्य में दीक्षित होने वाले दीक्षार्थी बंधुओं को निर्धारित मुहूर्त पर मंगल मंत्रों से दीक्षित करते हैं। यह सब कुछ दो जून अत्यंत सूक्ष्म विधि विधान से संपादित किए जाते हैं। नगर में संभव जैन की दीक्षा का कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी बन रहा है। धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी विभावना व साध्वी करुणा महाराज ने कहा कि जैन धर्म में संन्यास लेने वाला व्यक्ति अत्यंत पुण्यशाली भाग्यवान होता है। संभव जैन उसी श्रृंखला में आने वाले एक महान मार्ग का चयन कर रहे हैं, भविष्य में उनके द्वारा किया जाने वाला धर्म प्रचार व पद यात्राएं जैन धर्म को अत्यंत आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed