फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A pipeline rupture left residents of 500 homes thirsty.

Baghpat News: पाइपलाइन टूटने से 500 घरों के लोग रह गए प्यासे

Tue, 09 Dec 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A pipeline rupture left residents of 500 homes thirsty.
बागपत के जैन इंटर कॉलेज के पास पेयजल पाइप लाइन के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई करते कर्मचारी। संवाद
बागपत। शहर में नई बिछाने के लिए पुरानी पाइपलाइन टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सोनीपत बस स्टैंड से बड़ौत मार्ग पर रहने वाले 500 परिवारों के लोग सोमवार को प्यासे रह गए। इसकी शिकायत मिलने पर नगर पालिका के कर्मियों ने पाइपलाइन ठीक कराई।
विज्ञापन


शहर में जैन इंटर कॉलेज के पास पाइपलाइन टूटने से सड़क पर जलभराव हो गया। इसकी शिकायत पर वहां आए कर्मियों ने मरम्मत शुरू की तो मिट्टी डालने की वजह से वहां कीचड़ फैल गई। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैन इंटर कॉलेज के पास रहने वाले राकेश चौहान, गुड्डू, कर्मवीर चौहान, सोहनपाल आदि ने बताया कि कई दिन पहले पाइपलाइन टूटने की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका के अफसरों से शिकायत की गई। दिनभर धूल उड़ने से मुंह पर रूमाल बांधकर दुकान पर बैठना पड़ रहा है। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि जैन इंटर कॉलेज के पास कर्मियों को भेजकर पेयजल पाइपलाइन ठीक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed