फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A massive fire broke out at a rim-axle manufacturing factory.

Baghpat News: रिम-धुरा बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग

Tue, 24 Mar 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at a rim-axle manufacturing factory.
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आवास विकास कॉलोनी के समीप हीरो एग्रीकल्चर फैक्टरी में देर रात आग लग गई। आग की लपटें आवास विकास कॉलोनी तक पहुंचीं तो लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्टरी में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बड़ौत के रहने वाले अमरचंद जैन की आवास विकास कॉलोनी के समीप हीरो एग्रीकल्चर के नाम से रिम-धुरा बनाने की फैक्टरी है। रात करीब 12 बजे फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठती देख कॉलोनी के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। शुरुआती तौर पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन टायरों और रिम धुरों में लगी आग तेजी से फैलती गई। इसके बाद तीन और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। फैक्टरी के चौकीदार रामबीर ने बताया कि उन्हें पुलिस के माध्यम से आग लगने की जानकारी मिली। सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, रिम बनाने वाली इस फैक्टरी में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया।
विज्ञापन



-आग बुझाने में चार घंटे लगे

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे का समय लगा। कुल पांच दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-कॉलोनी में दहशत, परिवारों को निकाला बाहर

फैक्टरी से सटी आवास विकास कॉलोनी में आग की लपटें पहुंचते ही लोगों में दहशत फैल गई। पूर्व सभासद आशुतोष तोमर ने बताया कि मनोज फौजी, कमला और मास्टर अशोक समेत कई परिवारों को घरों से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका धुएं और चिंगारियों से भर गया था। यदि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed