फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A bull got entangled in the transformer wires, causing the fuses to blow and cutting off power to 500 homes.

Baghpat News: ट्रांसफार्मर के तारों में सांड उलझने से फ्यूज फुंके, 500 घरों की बत्ती गुल

Tue, 06 Jan 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A bull got entangled in the transformer wires, causing the fuses to blow and cutting off power to 500 homes.
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबं​धित फोटो। अंकित ठाकुर - फोटो : credit
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ब्लाॅक परिसर के बराबर में रखे ट्रांसफार्मर के तारों में रविवार रात एक सांड उलझ गया। इससे ट्रांसफार्मर के फ्यूज फुंक गए और गायत्रीपुरम, मोहल्ला मुगलपुरा के 500 घरों की बत्ती गुल हो गई। इससे चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

ब्लाॅक परिसर के बराबर में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। स्थानीय निवासी चांद, वहीद, अरशद, आकाश आदि ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इसमें एक सांड ट्रांसफार्मर के तारों में उलझ गया। इससे ट्रांसफार्मर में लगे फ्यूज फुंक गए और तारों में चिंगारी उठने से आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। फ्यूज फुंकने से मोहल्ला मुगलपुरा, दिल्ली रोड और गायत्रीपुरम में 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मी वहां पहुंचे। इसके बाद रात करीब नौ बजे फ्यूज ठीक होने पर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। इस मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता जेपी यादव का कहना है कि कर्मियों को भेजकर फ्यूज ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed