{"_id":"51-78842","slug":"Baghpat-78842-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"20-20 क्रिकेट इंटर प्रतियोगिता में चयन होने पर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20-20 क्रिकेट इंटर प्रतियोगिता में चयन होने पर खुशी जताई
Baghpat
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। शहीद शाहमल क्रीड़ा संस्थान बड़ौत के खिलाड़ी का हैदराबाद में होने वाले 20-20 क्रिकेट इंटर स्कूल प्रतियोगिता मेें चयन होने पर संस्था के खिलाडियों मेें खुशी की लहर दौड़ गई। कोच सुधीर आर्य ने बताया 19 सितंबर को साहिबाबाद में अंडर-16 का ट्रायल हुआ था। इसमें विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें संस्था के अभिमन्यु बालियान का 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। वह दिसंबर माह में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में कैंप के लिए जाएगा। सोमवार को संस्थान में अभिमन्यु के आने पर संस्था के कोच और खिलाड़ियों में खुशी जताई। इनमें विश्वास तोमर, अंकित तोमर, कुलदीप एडवोकेट, डॉ. पिंकू आदि रहे।
विज्ञापन