{"_id":"51-78611","slug":"Baghpat-78611-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को गोली मारी
Baghpat
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का रोड पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 साल की किशोरी को गोली मार दी गई। गोल रीढ़ की हड्डी में लगी। किशोरी की हालत गंभीर है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपी तमंचा लेकर अकेला ही पहुंचा था। लड़की उस समय घर पर पशुओं को चारा दे रही थी। मनचले ने उसे देखते ही पीछे से गोली मार दी।
घटना बुधवार रात आठ बजे हुई। मजदूर परिवार की यह किशोरी अपने घर पर ही पशुओं को चारा दे रही थी। आरोप है कि तभी आरोपी युवक उस्मान वहां पहुंचा। उसने कुछ कहे बगैर किशोरी को निशाना बनाकर तमंचे से फायर किया। वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। उन्होंने घायल किशोरी को आस्था हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसपी जितेंद्र कुमार शाही और सीओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे। लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी मनचला कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की विरोध करती थी। वह उसे धमकी देता था, लेकिन लड़की परवाह नहीं करती थी। इसी पर उसने उसका खून करने की ठान ली। उधर, आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की के पिता ने उस्मान के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी जितेंद्र कुमार शाही और सीओ सीपी सिंह पहुंचे थे।