{"_id":"51-78553","slug":"Baghpat-78553-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक साफ करते समय कर्मचारी को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक साफ करते समय कर्मचारी को गोली लगी
Baghpat
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौली गांव में पावर ग्रिड कारपोरेशन के स्टोर में तैनात सुरक्षा कर्मी की बंदूक साफ करते हुए करते हुए मंगलवार देर रात गोली चलने से एक कर्मचारी घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बड़ौत गांव में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का स्टोर है। जहां पर अमन सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड तैनात है। मंगलवार रात कारपोरेशन का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकुल पुत्र तबीबुल निवासी सालदा पश्चिम बंगाल स्टोर से बाहर आ रहा था। उसी समय सिक्योरिटी गार्ड अपनी बंदूक साफ कर रहा था। इस दौरान बंदूक से गोली चल गई और मुकुल के सीने में जा लगी। घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एसआई चितवन सिंह ने बताया कि गार्ड घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश कराई जा रही है। कोतवाली में अज्ञात गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन