{"_id":"51-78483","slug":"Baghpat-78483-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में दूध की धार लगाकर किया शस्त्र विसर्जन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में दूध की धार लगाकर किया शस्त्र विसर्जन
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों और प्रबंध कमेटी द्वारा यमुना में दूध की धार दी और शस्त्र विसर्जन किया। सभी ने यमुना में स्नान कर पूजा अर्चना की। पुराना कस्बा स्थित शिव बागेश्वरधाम में हुई आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामलीला संपन्न होने के दो सप्ताह बाद यमुना में स्नान कर पूजा की गई। कलाकारों ने सवा पांच लीटर दूध की यमुना में अर्पित किया और पुराने प्रयोग किए गए शस्त्रों का यमुना में विसर्जन किया। इसके बाद यमुना के तट पर संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलीला मंचन में भूलवश हुई त्रुटियों के लिए क्षमा याचना की गई। आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में यशवीर सिंह, श्रीनिवास चौहान, प्रवीण चौहान, आशीष रोहेला, वीरेंद्र सिंह, अंकुर बबली, रमन चौहान, सुशील चौहान, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान, धारा सिंह, राकेश मोहन गर्ग, कर्मवीर सिंह, भारत चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन