{"_id":"51-78407","slug":"Baghpat-78407-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन स्माइल में पुलिस की खानापूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन स्माइल में पुलिस की खानापूरी
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लापता बच्चों की बरामदगी के लिए शुरू किए ऑपरेशन स्माइल में गंभीरता से काम करने के बजाय पुलिस ने खानापूरी शुरू कर दी। छह दिन में चार लापता लोगों की बरामदगी का दावा किया, लेकिन हकीकत यह है कि इनमें से एक भी गुमशुदा नहीं हुआ था बल्कि सभी अपनी मर्जी से गए थे। पुलिस ने अभी तक एक भी लापता बच्चा बरामद नहीं किया।
बिनौली के शेरपुरा गांव की 16 साल की राहिला 28 जून 2013 को लापता हुई। परिजन उसके अपहरण की आशंका जता रहे थे। लेकिन वह अपनी मर्जी से गई थी। उसने शादी कर ली। 17 अक्तूबर को पुलिस ने इसका पता लगाया। इसकी सूचना उसके परिवार को दी। इसी को पुलिस अपना गुड वर्क मान रही है।
बागपत के मोहल्ला आर्य नगर निवासी 18 वर्षीय रवि 6 अगस्त 2010 से पुलिस रिकार्ड में लापता चल रहा था। लेकिन वह भी गुम नहीं हुआ था बल्कि अपनी मर्जी से हरियाणा में जाकर नौकरी करने लगा था। पुलिस ने 16 अक्तूबर को उसे बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
बड़ौली निवासी संतराम की पत्नी और बेटा सागर (2) घर से 15 मई 2013 को लापता हो गए थे। पुलिस ने 17 अक्तूबर को उन्हें बरामद किया। सागर को उसकी मां अपने साथ ले गई थी। ग्वाली खेड़ा निवासी राजू पांडेय (17) 26 जून 2013 को लापता हुआ था। पुलिस ने 16 अक्तूबर को बरामद किया। वह भी खुद गया था।
गौरतलब है जनपद से 36 बच्चे लापता चल रहे हैं। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा अभियान में बच्चों की बरामदगी के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। अभी चार लोग मिले हैं, लेकिन बाकी की तलाश भी चल रही है।