{"_id":"51-78333","slug":"Baghpat-78333-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कर्मियों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कर्मियों का गुस्सा फूटा
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। पिछले एक माह से ठप बीएसएनएल सेवा को लेकर शुक्रवार को ब्लाक कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजरौल रोड स्थित दूरभाष केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंनेे दूरभाष केंद्र के एसडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार कर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।
दूरभाष केंद्र के एसडीओ तेजपाल शर्मा की लापरवाही का खामियाजा ब्लाक कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। ब्लाक कार्यालय में गत एक माह से बीएसएनएल सेवा ठप है। इस कारण ब्लाक कर्मचारियों को मनरेगा कार्यों की फीडिंग करने के अलावा अन्य कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। दर्जनों बार शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर ब्लाक कर्मचारियों ने वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक के नेतृत्व में दूरभाष केंद्र में प्रदर्शन किया और शीघ्र कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार कर डीएम धनलक्ष्मी से शिकायत करने की बात कहीं। इसमें नीरज, अरविंद, एडीओ इंद्रपाल, सुधीर, उपेंद्र, भूपेंद्र, रामवीर पवंार आदि रहे। एसडीएम यशवर्द्वन श्रीवास्तव ने कहा यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। दूरभाष केंद्र के एसडीओ तेजपाल शर्मा ने कहासमस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।