फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंसू गैस छोड़ी, रबर बुलेट चलाई, हथ गोले फेंके

आंसू गैस छोड़ी, रबर बुलेट चलाई, हथ गोले फेंके

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। त्योहारों के मद्देनजर चौकसी बरत रही पुलिस ने शुक्रवार को दंगा नियंत्रण योजना का अभ्यास किया। पुुलिस लाइन में किए मॉक ड्रिल में आंसू गैस के गोले छोड़े, रबर बुलेट चलाई और हैंड ग्रेनेड भी फेंके गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को समझाया कि दंगे के दौरान क्या क्या करना चाहिए और क्या क्या नहीं करना चाहिए। बेकाबू भीड़ को पानी की बौछारों से काबू करने की तरकीब भी समझाई।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को मॉक ड्रिल कराया। बागपत पुलिस लाइन में किए मॉक ड्रिल में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया दंगे के दौरान एलआईयू को हर बात पर नजर रखकर अफसरों को जानकारी देनी चाहिए। इसके बाद भीड़ को समझाना जरूरी होता है। यदि हालात बेकाबू होने लगें तो शस्त्रों का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

एसपी जितेंद्र शाही ने सभी थाना प्रभारियों की गाड़ियों में लगे दंगा नियंत्रण उपकरण चेक किए। यह भी देखा गाड़ी में लाउडस्पीकर लगा है या नहीं और लगा है तो काम कर रहा है या नहीं। इसके बाद दंगा नियंत्रण योजना की सेक्टर और जोनल स्कीम पर चर्चा की। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार शर्मा, एएसपी विद्या सागर मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक से आ गई पुलिस
बागपत। दंगा नियंत्रण की मॅाक ड्रिल के बाद शहर में अचानक ही चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी। यह सेक्टर व्यवस्था को चेक करने के लिए किया, लेकिन लोग चौंकने गए। उन्हें लगा अचानक से पुलिस को क्या हो गया जो बाजारों में गश्त होने लगी। इसके बाद अधिकारियों ने सेक्टर व्यवस्था में की पुलिस तैनाती को चेक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed