फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अजित के सामने ही लड़ेंगे सत्यपाल सिंह!

अजित के सामने ही लड़ेंगे सत्यपाल सिंह!

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन करने वाले डा. सत्यपाल सिंह ने बुधवार को साफ संकेत दे दिए कि उनकी तैयारी नागर विमानन मंत्री एवं रालोद मुखिया अजित सिंह के सामने ही चुनाव लड़ने की है। उन्होंने भाजपा हाईकमान से बागपत लोकसभा सीट से टिकट मांगा है। उन्होंने यहां से अपनी चुनावी तैयारी शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में डा. सत्यपाल सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। इसमें मौजूद लोगों ने चुनाव में उनका साथ देने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उन्हें कोई मेरठ, कोई मुजफ्फरनगर तो कोई अमरोहा से चुनाव लड़ने के लिए कह रहा है। मुंबई भी बुलाया जा रहा है लेकिन उन्होंने भाजपा हाईकमान से कह दिया है कि वह अपनी जन्मभूमि की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कोई वादा नहीं करते, लेकिन बागपत के विकास के लिए जी जान से काम करेंगे। इसका प्लान तैयार हो रहा है। इस पर काम चुनाव से पहले ही शुरू हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने रालोद मुखिया पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि उन्हें न तो ख्याति की लालसा है, न ही पद की। उनका स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान, रघुवीर सिंह, उदय सिंह चौहान, जयपाल सिंह, संजय चौहान, जितेन्द्र धामा, आनन्द चौहान, कुंवर महासिंह, अशोक चौहान, सत्यपाल चौहान, हरीश चौहान, डा. अरविन्द वर्मा मौजूद रहे। अस्ट्रेलिया से आए डा. सुखवीर सिंह का भी सम्मान किया गया। संचालन कॉलेज प्राचार्य अनिल चौहान ने किया।

वेस्ट यूपी में मुंबई से ज्यादा क्राइम
डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि वेस्ट यूपी में मुंबई से भी ज्यादा अपराध है। उन्होंने कहा कि मुंबई में भले ही अंडरवर्ल्ड हो, लेकिन पश्चिमी यूपी में अपराध की दर बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि डी-कंपनी से यूपी के भी बदमाश जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed