फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परीक्षाओं में बाधा, कुलसचिव ने डीएम को लिखा पत्र

परीक्षाओं में बाधा, कुलसचिव ने डीएम को लिखा पत्र

Fri, 29 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाओं में बाधा, कुलसचिव ने डीएम को लिखा पत्र
बागपत। महाविद्यालयों के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगने के कारण विश्वविद्यालय की परीक्षाएं गड़बड़ा गई हैं। इस कारण विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथियां बदली हैं। कुलसचिव ने डीएम से सभी कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त करने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संचालित हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इसके चलते जिला स्तर पर सभी विभागों के कर्मचारियों को ड्यूटी निर्धारित की। जिले के सभी सरकारी महाविद्यालयों के अधिकारी, शिक्षक और अन्य कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव एनके तनेजा ने डीएम पवन कुमार को पत्र लिखकर अवगत कराया कि कर्मचारियों की कमी के चलते ड्यूटी लगने से निर्धारित नौ जिलों के 250 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने में परेशानी हो रही है। इसके चलते 16, 18, 18 और 23 मार्च को होने वाली परीक्षाओं की तिथि भी बदली गई है। 18 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होनी थी, अब यह छह मई को समाप्त होगी। इसी परिस्थितियों में विश्वविद्यालय की सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा का परीक्षाफल समयांतर्गत घोषित किया जाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने भी समय से परीक्षा खत्म कर रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हुए हैं। डीएम को लिखे पत्र के माध्यम से महाविद्यालयों के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी से अवमुक्त करने का अनुरोध किया है। ताकि समय पर परीक्षाफल घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed