फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परीक्षा की तैयारी में रिवीजन का महत्व

परीक्षा की तैयारी में रिवीजन का महत्व

Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी में रिवीजन का महत्व
बागपत। जिले के स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षा चल रही है। शिक्षक सचिन कुमार शास्त्री का कहना है कि परीक्षार्थियों के मन में एक शंका या भय बना रहता है कि परीक्षाएं कैसी होगी। इन सब बातों को अपने मन में स्थान न देकर केवल अपनी मेहनत और तैयारियां पर ध्यान देने पर सफलता अवश्य मिलेगी। परीक्षा की तैयारी में रिवीजन का बहुत ज्यादा महत्व है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को क्या-क्या पढ़ना है, उसकी विषयों के मुताबिक लिस्ट बना लें। रिवीजन की शुरूआत उन विषयों से करें, इनमें आपकी ज्यादा रुचि है। इन्हें 30 मिनट देना काफी होगा जैसे-जैसे आपकी एकाग्रता बढ़ती है आप पढ़ने का समय बढ़ा दें। रिवीजन करते समय उन प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान दें, जो आपको महत्वपूर्ण लगते हैं। एक दिन में अलग-अलग विषयों का रिवीजन करें। इससे आपकी रुचि बनी रहती है। रिवीजन करते समय अपने माता-पिता की मदद लें और उन्हें रोज अपनी प्रोग्रेस के बारे में बताए। परीक्षा से पहले रातभर पढ़ने की जरूरत नहीं है, सुबह जल्दी उठकर पढ़ने का विकल्प रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed