फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा पुण्य: विधायक सहेंद्र सिंह

जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा पुण्य: विधायक सहेंद्र सिंह

Tue, 18 Dec 2018 01:18 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा पुण्य: विधायक सहेंद्र सिंह
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांगजन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें छपरौली विधानसभा क्षेत्र के गांवों से पूर्व में चिन्हित किए 110 दिव्यांगों को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने कृत्रिम उपकरण बांटे।

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के प्रयासों से दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने अक्टूबर माह में छपरौली, सूप और बिनौली में शिविर लगाकर दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरण के लिए चिन्हित किया। ब्लाक परिसर में आयोजित शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा कि दीन दुखी और जरूरतमंद की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। उन्होंने दिव्यांगों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने 58 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 8 को व्हील चेयर, 4 को कान की मशीन और 40 को बैसाखी बांटी। इसमें दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, बीडीओ वीपी द्विवेदी, एडीओ योगेंद्र मलिक, मास्टर प्रहलाद, विकास चौधरी, अनिल प्रधान, संजय प्रधान, मुकेश, कौटिल्य धामा, रविंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed