{"_id":"5c0c1d8dbdec22415a7fa6b2","slug":"91544297869-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं शारीरिक कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के तत्वावधान में 28 नवंबर को भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज, दाहा में आर्य वीरांगना एवं युवा जागृति सम्मेलन आयोजन किया। इसमें जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी की छात्राओं ने तलवार, डंबल, लेजियम में अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले आर्य वीर दल ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों में कराई। इसमें स्कूल की छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन रहा। समिति के अध्यक्ष मास्टर बालकराम, प्रतियोगिता अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शाली, महामंत्री हरपाल आर्य, एवं संगठन मंत्री वरिष्ठ प्रशिक्षक रामगोपाल आर्य ने छात्राओं को मेडल, ट्राफी, पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें प्रधानाचार्य विनोद कुमार, प्रेमजीत सिंह दहिया, कुलदीप सिंह, शक्ति सिंह, संगीता, नीलम, मनोज आदि रहे।