फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कब बंद होंगे कमेले, चल रहा अवैध पशु कटान

कब बंद होंगे कमेले, चल रहा अवैध पशु कटान

Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कब बंद होंगे कमेले, चल रहा अवैध पशु कटान
बागपत। शहर और देहात में कई जगह अवैध तरीके से पशु कटान किया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने कटान बंद नहीं करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा हिंदू संगठनों की शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं भी अवैध पशु कटान मिला तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने सीएम योगी आदित्य नाथ को भेजी शिकायत में कहा कि बागपत शहर के अलावा देहात क्षेत्र में कई जगह अवैध पशु कटान चल रहा है। हिंदू संगठन बार-बार पुलिस को जानकारी देते हैं, लेकिन पुलिस की कार्यशैली सही नहीं है। हालात में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। शहर में कई जगह अवैध पशु कटान हो रहा है। शहर की कई बाहरी बस्तियों में घरों में अवैध पशु कटान होता है। दिन में ही मिनी कमेलों में कटान शुरू हो जाता है। जिन क्षेत्र में कटान होता है, उसके आसपास मांसाहारी पक्षियों को मंडराते हुए देखा जा सकता है। इससे आसपास के मकानों में रह रहे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का कहना है कि पशुओं के अवशेष खुले में फेंक दिए जाते हैं। घरों में रहना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


कई बार मिल चुके है गोवंश के अवशेष
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की बाहरी बस्ती में कई बार गोवंश के अवशेष भी मिल चुके हैं। इसके अलावा सिसाना गांव से तीन गोवंश के अवशेष मिले थे। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के गेस्ट हाउस के पास हाईवे किनारे गोवंश का कटान किया गया था। यहां से भी गोवंश के अवशेष मिले थे, लेकिन पुलिस ने कटान करने वाले लोगों पर आज तक शिकंजा नहीं कसा। जिस करण उनका दुस्साहस बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर शुरू हुआ अवैध कटान
बागपत। पुलिस की छापेमारी के बाद कुछ समय तक तो अवैध पशु कटान बंद रहता, लेकिन दोबारा से यह शुरू हो चुका है। अवैध रूप से खुलेआम पशुओं को काटा जा रहा है। जिसको लेकर विहिप, बजरंग दल, शिव सेना आदि हिंदू संगठनों में जबरदस्त रोष है।


इन्होंने कहा
बागपत। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध रूप से कटान करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जहां सूचना मिलती है, वहां छापामारी की जाती है। अवैध पशु कटान की शहर के अलावा जिलेभर में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed