{"_id":"5b92c5b8867a557f180c3828","slug":"91536345528-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलों और सब्जियें की खेती से लाभ कमाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलों और सब्जियें की खेती से लाभ कमाएं किसान
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलों और सब्जियों की खेती से लाभ कमाएं किसान
बागपत। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विभाग की ओर से किया गया। इसमें किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. गजेंद्र पाल ने कहा कि किसान सहफसली, फलों और सब्जियों की ख्ेाती से अधिक लाभ कमा सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में अनुदान के विषय में बताया गया। उद्यान विशेषज्ञ अमित चौधरी ने जैविक खेती, नवीनतम विधियों के विषय में बताया। पाली हाउस में सब्जी, फूल उत्पादन कर बाजार में बिक्री के विषय में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र सिंह ने फलों के साथ-साथ सब्जी उत्पादन, सहफसली खेती एवं फसल चक्र के लाभ किसानों को बताए। वैज्ञानिक डा. संजय सिंह ने ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाकर फसल की लागत कम करने और अधिक लाभ लेने के तरीके बताए। डा. भूपेंद्र कुमार ने लहसुन एवं प्याज की उन्नत खेती के विषय में बताया। केंद्र प्रभारी डा. गजेंद्र पाल ने कृषकों को पौध रक्षा के विषय में जानकारी दी। प्रशिक्षण के समय उद्यान विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।