{"_id":"5b86fa1842c792463a2e5c1d","slug":"91535572504-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कृषि विभाग ने पलड़ी गांव में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण, कृषक जागरूकता एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू योजना अंतर्गत कृषि निवेश मेले का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सरकारी योजना की जानकारी दी और किसानों को आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए।
इस दौरान उप कृषि निदेशक बागपत प्रशांत कुमार ने योजना के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जय कुमार शर्मा पूर्व सहायक निदेशक सहारनपुर मंडल सहारनपुर ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में बताया। डॉ. सुरेंद्र सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा ने किसानों को धान, उड़द की फसलों में लगने वाले कीट, रोगों की रोकथाम के बारे में बताया। डॉ. भूपेंद्र ने भूमि शोधन, बीमा शोधन के बारे में जानकारी दी। हरि निवास गर्ग विषय वस्तु विशेषज्ञ बागपत ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी बिनौली सत्यपाल सिंह तोमर ने जैव उर्वरक के बारे में बताया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, ग्राम प्रधान के पति श्रीपाल सिंह, राम गोपाल आर्य, देवेंद्र सिंह राणा, रामवीर सिंह, बाबू राम, शील गंगे, बिल्लू, छोटू, दिलावर आदि उपस्थित रहे।