फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अतिक्रमण हटवाने के लिए युवाओं का प्रदर्शन

अतिक्रमण हटवाने के लिए युवाओं का प्रदर्शन

Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने के लिए युवाओं का प्रदर्शन
अतिक्रमण हटवाने के लिए युवाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार को युवाओं ने प्रदर्शन कर नगर में हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। शनिवार को युवा ब्राह्मण कल्याण एकता समिति के नगर अध्यक्ष मन्नू तिवारी के नेतृत्व में और प्रदर्शन किया। मन्नू तिवारी ने कहा नगर मेें प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिस कारण जाम की स्थिति ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। कुछ दिन बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। जब नगर से शिव भक्त गुजरेंगे तो उन्हें अतिक्रमण और जाम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यदि ऐसा हुआ तो शिव भक्त श्रद्धालु बर्दास्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर कांवड़ यात्रा से पूर्व अतिक्रमण व जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा शिव भक्तों के आगमन से पूर्व नगर में हुए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। इसमें सोनू खोखर, आकाश पंडित, भोला, देव, विक्की, पवन, शेखर, आदित्य, फौजी, मन्नू शर्मा, नितिन, सुमित आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed