{"_id":"5b46653c4f1c1b54238b5cf3","slug":"91531340092-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाना कलस्टर में नाले के निर्माण को सीडीओ ने रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाना कलस्टर में नाले के निर्माण को सीडीओ ने रूकवाया
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के चयनित आठ गांवों में बनने वाले नाले के निर्माण पर सीडीओ ने रोक लगा दी है। कार्यदायी संस्था ने तीन गांवों के 981 मीटर नाले का 1.29 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया था। जिस पर सीडीओ को शंका हुई। इस बजट से 24 किमी लंबा नाला बनाने का प्रावधान है।
जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के चयनित सिलाना कलस्टर के बासौली, हलालपुर बरवाला, मुकंदपुर, लुहारा, शेरपुर, सिलाना और चांदनहेड़ी गांवों में नालों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए कार्यदायी संस्था से एस्टीमेट मांगा गया था। संस्था की ओर से 600 मीटर, 205 मीटर और 176 मीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए 1.29 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। कार्य के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया था। सीडीओ पीसी जायसवाल ने नाला निर्माण के प्रावधानों का अवलोकन किया। जिसमें ड्रेनेज सिस्टम के तहत 24 किमी लंबे ड्रेन के निर्माण में 1.29 करोड़ रुपये का खर्च आता है। कार्यदायी संस्था द्वारा जो तीन नाले का बजट बनाकर दिया, उसे देखकर वह भी दंग रह गए। उन्होंने डीआरडीएम के सहायक अभियंता एवं ग्रामीण अभियंता विभाग के अवर अभियंता से इसकी स्थलीय जांच कराई। जो उन्होंने रिपोर्ट दी, उसके बाद नाला निर्माण कार्य को स्थगित कर दिया गया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि नाला निर्माण में ज्यादा खर्च दिखाया गया है। स्थालीय निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। अभी बजट को स्थगित कर दिया गया है। आगे प्रावधान के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा।