फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोगों को जागरूक कर रहा है मंच - गठीना

लोगों को जागरूक कर रहा है मंच - गठीना

Thu, 03 May 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लोगों को जागरूक कर रहा है मंच - गठीना
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के अध्यक्ष और रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह समाज सुधार विचार मंच स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और युग प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहा है। उन्होंने कहा मंच लोगों को जागरूक कर रहा है।

सुखवीर सिंह गठीना बुधवार को जिवाना स्थित गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने विगत वर्ष 10 मई को अपने जन्मदिन पर चौधरी चरण सिंह समाज सुधार विचार मंच की स्थापना की। एक वर्ष में उन्होंने मंच के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों को दूर करने के लिए 65 ग्रामों में यज्ञ, विचार गोष्ठी कर शराब, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, जातिवाद, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, संप्रदायवाद के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया 10 मई को मंच स्थापना का एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस उपलक्ष्य में पांच मई से गुरुकुल परिसर में छह दिवसीय अर्थ वेद परायण यज्ञ होगा। साथ ही इस वर्ष यज्ञ और विचार गोष्ठियों के लिए गांवों का चयन होगा। इस दौरान प्रो. बलजीत सिंह आर्य, विजेंद्र सिंह, आचार्य अमरेश त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, नितिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed