फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में शिक्षा व बिजली पर ध्यान खिंचवाया

छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में शिक्षा व बिजली पर ध्यान खिंचवाया

Thu, 15 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में शिक्षा व बिजली पर ध्यान खिंचवाया
बड़ौत (बागपत)। छपरौली के विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षकों के खाली पड़े पदाें और विद्युत समस्याओं पर प्रश्न उठाए। उन्होंने बालिका शिक्षा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए तुगाना स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रिक्त पड़े पदों को यथा शीघ्र भरे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को इंटर कॉलेज में अध्यापिकाओं की कम संख्या होने के कारण बालिकाओं की पढ़ाई में पड़ रही बाधा के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में केवल दो अध्यापिका और 1 प्रधानाचार्य हैं, इसमें एक अध्यापिका इस माह बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगी। मंत्री जी ने प्रदेश के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रिक्त 271 और पदोन्नति कोटे के रिक्त 825 पदों एवं सहायक अध्यापिकाओं के रिक्त 5404 पदों को लोक सेवा आयोग से चयनित कर शीघ्र ही रिक्त पदों पर तैनाती करने का आश्वासन दिया। विधायक ने बेहतर शिक्षा के लिए क्षेत्र में विश्वविद्यालय खोलने की भी मांग की।
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र सिंह ने पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह से ग्राम में नियुक्त सफाई कर्मी से स्कूल की सफाई न कराकर स्कूल के लिए अलग से सफाई कर्मी नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने बच्चों को रोग और बीमारियों से बचाने के लिए व पढ़ाई के लिए साफ वातावरण उपलब्ध कराने के इसे आवश्यक बताते हुए अलग से सफाई कर्मी की मांग की। विधायक ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से ग्रामीण इलाकों में ज्यादा विद्युत आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed