फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मांगें पूरी नहीं तो छह से अनिश्चितकालीन हड़ताल

मांगें पूरी नहीं तो छह से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं तो छह से अनिश्चितकालीन हड़ताल
बागपत। राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला इकाई ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसमें जिलाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा एवं अन्य लाभ दिए जाने की व्यवस्था सेवा नियमावली में की जानी चाहिए। मांगे नहीं माने जाने पर छह मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के संग्रह अमीन कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। डीएम के नाम लिखित ज्ञापन एसडीएम विवेक कुमार यादव को सौंपा। वक्ताओं ने कहा ग्रेड पे बढ़ाया जाना चाहिए। राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त किया जाए। आवश्यक होने पर पर्यवेक्षण पर जोर दिया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान लाभ दिया जाए। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। अमीन संघ ने 11 सूत्रीय मांगों के पांच मार्च तक पूरा नहीं होने करने पर छह मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया। एसडीएम ने मांगपत्र को शासन को भेजे जाने का आश्वासन दिया। जिला मंत्री राज कुमार कल्षाण, पूर्व मंत्री पंकज शर्मा, ईश्वरी प्रसाद, राज कुमार जानी, अशोक धामा, रोहताश कुमार, सुक्रमपाल, नूर मोहम्मद, दीपक शर्मा, राहुल गुप्ता, प्रवीण कुमार, सुबोध कुमार, रूपेश कुमार, ऋषिपाल शर्मा, राजपाल सिंह, कंवर पाल, रणवीर कुमार, आदेश कुमार और उमेश रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed