Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diwali 2026 Jaideep Ahlawat exclusive interview: actor shares Childhood memories Of Deepawali festival

दिवाली 2026: शगुन का इंतजार रहता, त्योहार पर पूरा गांव ही एक परिवार बन जाता था, जयदीप अहलावत को याद आया बचपन

Sun, 08 Nov 2026 06:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Sun, 08 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

  • Diwali 2026: आज 08 नवंबर को रोशनी का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है।
  • इस त्योहार पर अभिनेता जयदीप अहलावत ने अपने बचपन की सुनहरी यादें साझा की हैं।
  • अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में अभिनेता ने बताया कि किस तरह पूरा गांव साथ में दिवाली मनाया करता था।

विज्ञापन
Diwali 2026 Jaideep Ahlawat exclusive interview: actor shares Childhood memories Of Deepawali festival
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर किसी के बचपन में त्योहारों से जुड़ी कुछ ऐसी यादें होती हैं, जो वक्त के साथ भी धुंधली नहीं पड़तीं। जयदीप अहलावत  के लिए दिवाली की ऐसी ही यादें हरियाणा के खरकरा गांव से जुड़ी हैं। आज मुंबई में रहते हुए भी उन्हें गांव की दिवाली का उत्साह और वहां का अपनापन याद आता है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बचपन की दिवाली, शगुन के पैसों, तोहफों और त्योहार के मायने पर बात की।

विज्ञापन
Trending Videos

Diwali 2026 Jaideep Ahlawat exclusive interview: actor shares Childhood memories Of Deepawali festival
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat

दिवाली पर पूरा गांव बन जाता था एक परिवार
हरियाणा के खरकरा गांव में बीते बचपन की दिवाली को याद करते हुए जयदीप बताते हैं कि वहां त्योहार की तैयारियां कई दिन पहले शुरू हो जाती थीं।
'मेरा बचपन गांव में बीता है, इसलिए दिवाली का उत्साह बिल्कुल अलग हुआ करता था। दिवाली आने से कई दिन पहले ही घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती थी। घर को सजाना, दीये लगाना, परिवार के साथ मिलकर तैयारियां करना और आसपास के लोगों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना, इन सबका अपना ही आनंद था। गांव में दिवाली सिर्फ अपने घर तक सीमित नहीं होती थी, पूरा गांव एक साथ त्योहार मनाता था। आज मुंबई में दिवाली मनाते हुए सबसे ज्यादा वही सादगी और अपनापन याद आता है। बचपन में त्योहार का मतलब किसी बड़े आयोजन से नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए उन छोटे-छोटे पलों से था। मुझे लगता है कि जगह बदल जाती है, लेकिन त्योहारों से जुड़ी यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2026 Jaideep Ahlawat exclusive interview: actor shares Childhood memories Of Deepawali festival
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat

शगुन के पैसे मिलते ही शुरू हो जाती थी खरीदारी की प्लानिंग
बचपन में त्योहार की खुशियों के साथ शगुन के पैसों का इंतजार भी रहता था। उन पैसों से अपनी पसंद की चीज खरीदने की खुशी आज भी उन्हें याद है।
'बचपन में दिवाली पर मिलने वाले शगुन का इंतजार तो बहुत रहता था। उस समय थोड़े से पैसे भी बहुत बड़ी रकम लगते थे और उन्हें अपने पास रखने की खुशी अलग ही होती थी। हम बच्चे उन पैसों को लेकर पहले से ही प्लान बनाने लगते थे कि क्या खरीदना है। कभी खिलौने, कभी पटाखे तो कभी अपनी पसंद की कोई छोटी-सी चीज। उस उम्र में अपनी मर्जी से कुछ खरीद पाने का जो आनंद था, वह आज भी याद आता है। अब शायद उन चीजों की कीमत बहुत ज्यादा न लगे, लेकिन उस समय उनके मिलने की खुशी बहुत बड़ी होती थी। मुझे लगता है कि बचपन की ऐसी यादें ही त्योहारों को खास बनाती हैं।'

विज्ञापन

Diwali 2026 Jaideep Ahlawat exclusive interview: actor shares Childhood memories Of Deepawali festival
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@jaideepahlawat

बड़े जश्न से ज्यादा अपनों के साथ बिताए पल हैं खास
बचपन की दिवाली की बात हो या आज का त्योहार, जयदीप के लिए परिवार के साथ वक्त बिताना सबसे ज्यादा मायने रखता है। काम की व्यस्तता के बीच यह त्योहार उन्हें अपनों के करीब आने का मौका देता है।
'मेरे लिए इन सबकी अपनी अहमियत है, लेकिन अगर एक चीज चुननी हो तो वह परिवार के साथ समय बिताना होगा। काम के सिलसिले में हम अक्सर व्यस्त रहते हैं और कई बार अपने लोगों के साथ बैठकर आराम से बातचीत करने का मौका भी नहीं मिल पाता। दिवाली ऐसा समय है, जब आप थोड़ी देर के लिए अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ से बाहर निकलते हैं। घर पर अपनों के साथ हंसी-मजाक और दोस्तों से मिलना, ये सभी चीजें त्योहार को पूरा करती हैं। मेरे लिए दिवाली का असली आनंद किसी बड़े जश्न में नहीं, बल्कि उन लोगों के बीच होने में है, जिनके साथ आप सहज महसूस करते हैं।'

Diwali 2026 Jaideep Ahlawat exclusive interview: actor shares Childhood memories Of Deepawali festival
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम- @jaideepahlawat

महंगे तोहफे नहीं, देने वाले का प्यार रह जाता है याद
त्योहार पर मिलने वाले तोहफों को लेकर भी जयदीप की सोच कुछ ऐसी ही है। उनके लिए तोहफे की कीमत से ज्यादा उसे देने वाले का प्यार मायने रखता है।
'सच कहूं तो मेरे लिए तोहफे से ज्यादा उसके पीछे की भावनाएं मायने रखती हैं। कई बार कोई बहुत छोटी-सी चीज भी आपको इसलिए याद रह जाती है, क्योंकि वह किसी ऐसे व्यक्ति ने दी होती है, जो आपके लिए खास है। मुझे लगता है कि दिवाली पर मिलने वाले तोहफों की खूबसूरती भी इसी में है कि कोई आपके बारे में सोचकर आपके लिए कुछ चुनता है। वैसे भी, जिंदगी में आगे बढ़ने के साथ यह समझ आता है कि हर खुशी किसी महंगे तोहफे से नहीं जुड़ी होती। कभी-कभी अपनों का साथ और उनका प्यार ही सबसे खूबसूरत तोहफा होता है।'

Diwali 2026 Jaideep Ahlawat exclusive interview: actor shares Childhood memories Of Deepawali festival
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

न कोई बड़ी पार्टी, न खास प्लान; बस अपनों का साथ चाहिए
बात इस साल की दिवाली की करें तो जयदीप के लिए इस बार भी त्योहार का मतलब अपनों के साथ सुकून के कुछ पल बिताना है।
'मेरी कोशिश रहती है कि दिवाली पर अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिता सकूं। शूटिंग और काम के चलते साल का काफी समय व्यस्तता में निकल जाता है, इसलिए त्योहारों पर थोड़ा रुकना और अपनों के साथ रहना अच्छा लगता है। आज भी कोशिश रहेगी कि परिवार के साथ समय बिताऊं। अगर मौका मिला तो दोस्तों से भी मिलना होगा, अच्छा खाना होगा और खूब बातचीत होगी। मेरे लिए दिवाली का सबसे अच्छा प्लान यही है कि दिन बिना किसी जल्दबाजी के, अपने लोगों के साथ खुशी से बीते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed