फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्रहमचारियो ने हैरतंगेज शक्ति प्रदर्शन किया

ब्रहमचारियो ने हैरतंगेज शक्ति प्रदर्शन किया

Sun, 25 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ब्रहमचारियो ने हैरतंगेज शक्ति प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बरनावा के लाक्षा गृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के 40 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को ब्रह्मचारियों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
व्यायाम शिक्षक विजय कुमार भाईजी के निर्देशन में अभिषेक, मयंक, अजय शर्मा, संजू कश्यप, विकास त्यागी, यज्ञवीर, तरुण अग्रवाल, धीरज कपासिया, तुषार शर्मा, शिवम शर्मा, सौरभ, अर्पण आदि ब्रह्मचारियों ने संगीत पर पीटी, सूर्य नमस्कार, आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी, भाला, फरसा, तलवार चलाना, मुगदर पर सलामी, बगल की पकड़, ब्रह्मचर्य आसन, पदमासन, दंडासन, हलासन, मयूरासन तथा दंड बैठक आदि प्रदर्शित किए। ब्रह्मचारी गंगाशरण ने आग के गोले से निकलकर, गर्दन व आँख से सरिया मोड़कर, कार रोक कर दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। इसके अलावा ब्रह्मचारियों ने रस्से पर भी योगासनों के करतब दिखाएं। संचालन सुनील शास्त्री और विजयपाल शास्त्री ने किया। इसमें मा. संजीव आर्य, अंकुर भारद्वाज, सोहित शास्त्री, आशीष त्यागी, निमेष शास्त्री, प्रमोद त्यागी, देवेंद्र शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed